लखनऊः उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान ने साल 2017 के सम्मानों व पुरस्कारों की घोषणा कर दी है. पुरस्कार समिति की बैठक शुक्रवार को अध्यक्ष डॉ सदानंद प्रसाद गुप्त की अध्यक्षता में हुई, जिसमें सर्वसम्मति से सम्मान व पुरस्कार के लिए नामों का चयन किया गया. पांच लाख रुपए वाला सर्वोच्च भारत भारती सम्मान डॉ रमेश चंद्र शाह भोपाल को, चार लाख रुपए वाले पुरस्कारों में लोहिया साहित्य सम्मान दिल्ली के जयप्रकाश कर्दम को, हिंदी गौरव सम्मान गोरखपुर के डाॅ. रामदेव शुक्ल, महात्मा गांधी साहित्य सम्मान नोएडा के डाॅ. रामगोपाल शर्मा 'दिनेश' को, पं. दीनदयाल उपाध्याय साहित्य सम्मान गुरुग्राम के डाॅ. धर्मपाल मैनी को, अवन्तीबाई साहित्य सम्मान पटना के शत्रुघन प्रसाद को और राजर्षि पुरुषोत्तमदास टण्डन सम्मान कोलकाता के श्री बड़ाबाजार कुमार सभा पुस्तकालय को देने की घोषणा की गई..

दो लाख रुपए वाले पुरस्कारों में साहित्य भूषण सम्मान के लिए बीस नाम तय किए गए, जिनमें डाॅ. मथुरेश नन्दन कुलश्रेष्ठ जयपुर, डाॅ. हरिमोहन मालवीय इलाहाबाद, डाॅ. अमरनाथ सिन्हा पटना, आचार्य निशांत केतु गुरुग्राम, देवीसहाय पाण्डेय 'दीप' फैजाबाद, राम नरेश सिंह 'मंजुल' बस्ती, डाॅ. नन्द लाल मेहता 'वागीश' गुरुग्राम हरियाणा, डाॅ. सत्यधर शुक्ल लखीमपुर खीरी, डाॅ. रामबोध पाण्डेय प्रतापगढ़, डाॅ. रमेश चन्द्र शर्मा कानपुर, राम सहाय मिश्र 'कोमल शास्त्राी' अम्बेडकर नगर, डाॅ. सुन्दरलाल कथूरिया नई दिल्ली, डाॅ. पशुपति नाथ उपाध्याय अलीगढ़, डाॅ. ओमप्रकाश सिंह रायबरेली, डाॅ. श्रीमती मिथिलेश दीक्षित लखनऊ, डाॅ. चमनलाल गुप्त शिमला, चन्द्र किशोर सिंह उन्नाव, डाॅ. अनुज प्रताप सिंह मीरजापुर, डाॅ. दीप्ति गुप्ता पुणे और दयानन्द पाण्डेय लखनऊ के नाम शामिल हैं.

 

इसी राशि के लोक भूषण सम्मान के लिए रवीन्द्र नाथ श्रीवास्तव 'जुगानी भाई' गोरखपुर, कला भूषण सम्मान के लिए डाॅ. क्षेत्रापाल गंगवार गाजियाबाद, विद्या भूषण सम्मान के लिए डाॅ. कैलाश देवी सिंह लखनऊ, विज्ञान भूषण सम्मान के लिए डाॅ. गणेश शंकर पालीवाल दिल्ली, पत्रकारिता भूषण सम्मान के लिए रमेश नैयर रायपुर, प्रवासी भारतीय हिन्दी भूषण सम्मान के लिए डाॅ. मृदुल कीर्ति यूएसए, बाल साहित्य भारती सम्मान के लिए डा. शकुंतला कालरा दिल्ली, मधुलिमये साहित्य सम्मान के लिए डाॅ. सुधाकर सिंह फरीदाबाद, श्रीनारायण चतुर्वेदी साहित्य सम्मान के लिए डाॅ. गोविन्द व्यास नई दिल्ली और विधि भूषण सम्मान के लिए डाॅ. विष्णु गिरी गोस्वामी लखनऊ के नाम तय किए गए.

 

इसी तरह विभिन्न भाषाओं में किए जाने वाले काम के लिए दो लाख राशि वाले सौहार्द सम्मान के लिए डाॅ. अशोक प्रभाकर कामत पुणे (मराठी), डाॅ. टीवी कट्टीमनी अमरकंटक मप्र (कन्नड़), डाॅ. बनारसी त्रिपाठी गोरखपुर (संस्कृत), डाॅ. श्रीमती पी. माणिक्यांबा 'मणि', हैदराबाद (तेलुगु), विनोद बब्बर, दिल्ली (पंजाबी), डाॅ. एन.जी. देवकी, कोच्चि, केरल (मलयालम), डाॅ. एबी साई प्रसाद, बैंगलोर (तमिल), डाॅ. विनोद कुमार गुप्त 'निर्मल विनोद', जम्मू-कश्मीर, (डोंगरी), मेयार सनेही 'शब्बीर हुसैन', वाराणसी (उर्दू) और श्रीवत्स करशर्मा, कटक (उड़िया) का नाम तय हुआ है. इतनी ही राशि के हिंदी विदेश प्रसार सम्मान के लिए डाॅ. अनिल प्रभा कुमार यूएसए का नाम समिति ने तय किया गया.

 

एक लाख रुपए वाले मदन मोहन मालवीय विश्वविद्यालय-स्तरीय सम्मान के लिए डाॅ. वागीश दिनकर, पिलखुआ और डाॅ. अशोक कुमार दुबे, लखनऊ का नाम तय किया गया.

प्रकाशित पुस्तकों के लिए 75 हजार राशि के नामित पुरस्कार उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान से प्रकाशित पुस्तकों के लिए शीला पांडे, डाॅ. उमाशंकर शुक्ल 'शितिकंठ', ओम प्रकाश शुक्ल 'अमिय', शिवमूर्ति सिंह, डाॅ. दयाराम वर्मा 'बेचैन', हरीलाल 'मिलन', आचार्य देवेन्द्र 'देव', डाॅ. सरोजिनी अग्रवाल, मरियम शर्मा, डाॅ. ददन उपाध्याय, डाॅ. रविशंकर पाण्डेय, डाॅ. मुकेश कुमार, डाॅ. राधेश्याम शुक्ल, सूर्यनाथ सिंह, देवेन्द्र 'देव' मिर्जापुरी, डाॅ. अलका प्रकाश, हरिःओम् तत्सत् ब्रह्म शुक्ल, रघोत्तम शुक्ल, बृजनाथ श्रीवास्तव, अभिनव अरुण, प्रो. ओमप्रकाश सिंह, पंकज प्रसून, भगवंत अनमोल, डाॅ. सचीन्द्र शुक्ल, राम नगीना मौर्य, सुरेशकुमार सिंह, डाॅ. मुन्ना तिवारी, अनूप शुक्ल, एम.आई. राजस्वी, कुसुम बुढलाकोटी, डाॅ. शशि शुक्ला, आलोक सक्सेना और कन्हैयालाल चंचरीक के नाम तय हुए.

 

40 हजार रुपए की पुरस्कार राशि वाले सर्जना पुरस्कार सन्तोष कुमार सिंह, इन्द्रबहादुर सिंह 'इन्द्रेश', इन्द्रेश प्रकाश गुप्ता, सुमित्रा पाण्डेय, डाॅ. अशोक कुमार गुप्त 'अशोक', डाॅ. दयाराम मौर्य 'रत्न', डाॅ. विजय सिंह राघव, डाॅ. सांत्वना मिश्रा, डाॅ. मदन कुमार वर्मा, डाॅ.विनम्रसेन सिंह, डाॅ. राधेश्याम मौर्य, डाॅ. कैलाश द्विवेदी, बालेन्दु द्विवेदी, चन्द्रभूषण त्रिपाठी 'चन्द्रहास, व्यास मणि त्रिपाठी, डाॅ. राजेन्द्र त्रिपाठी 'रसराज', डाॅ. छाया चक्रवर्ती, जयकृष्णराय तुषार, शिवकुमार 'बिलगरामी' कैलाश नाथ पांडेय, दिलीप तिवारी, अवंतिका सिंह, संजीव कुमार गंगवार, डाॅ. मोनिका, सत्य प्रिय पाण्डेय, सतीश चतुर्वेदी 'शाकुन्तल', डाॅ. कृष्ण कुमार पाण्डेय, डाॅ. सत्येन्द्र पाल, अशोक अंजुम, डाॅ. मंजरी शुक्ल, आर.वी. सिंह और डाॅ. ब्रजेन्द्र नारायण द्विवेदी 'शैलेश' के नाम तय हुए. हैं.

 

पच्चीस हजार राशि के हरिवंश रायबच्चन युवा गीतकार सम्मान शुभम श्रीवास्तव ओम और आठ हजार राशि के पं. बद्री प्रसाद शिंगलू स्मृति सम्मान डाॅ. बीना शर्मा को दिए जाने की घोषणा की गई.