जमशेदपुरः साहित्य समिति, तुलसी भवन ने संस्थान के प्रयाग कक्ष में मासिक ‘काव्य कलश’ सह साहित्यकार देवकी नन्दन खत्री की जयंती कार्यक्रम आयोजित किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के उपाध्यक्ष राम नन्दन प्रसाद तथा संचालन समिति के सचिव डॉ अजय कुमार ओझा ने किया. इस अवसर पर स्वागत भाषण तुलसी भवन के मानद महासचिव प्रसेनजित तिवारी एवं धन्यवाद ज्ञापन समिति के प्रकाश वदन मेहता द्वारा किया गया. कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलित कर एवं पुष्पार्पण कर किया गया. माधवी उपाध्याय के सरस्वती वंदना के बाद डॉ वीणा पाण्डेय ‘भारती’ ने साहित्यकार देवकी नन्दन खत्री का साहित्यिक जीवन परिचय प्रस्तुत किया. कार्यक्रम के अगले सत्र में साहित्य समिति की मार्गदर्शिका एवं शहर की प्रतिष्ठित साहित्यकार डॉ रागिनी भूषण को पिछले दिनों नई दिल्ली में अटल फाउंडेशन द्वारा उनकी साहित्य सेवा के लिये ‘राष्ट्रीय अटल सम्मान- 2023’ प्रदान किये जाने बधाई दी गई.

इस अवसर पर समिति के सदस्य ब्रजेन्द्रनाथ मिश्र की नए कहानी संग्रह ‘तुम्हारे झूठ से प्यार है’ के प्रकाशन पर सम्मानित किया गया. इसके बाद मंचासीन अतिथियों ने रांची के वरीय साहित्यकार एवं अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ हरेराम त्रिपाठी ‘चेतन’ द्वारा 1001 भोजपुरी दोहों के संग्रह ‘दोहा मकरन्द’ का लोकार्पण किया गया. लोकार्पित पुस्तक पर परिचयात्मक वक्तव्य दिव्येन्दु त्रिपाठी ने दिया. इसके बाद ‘काव्य कलश’ के अन्तर्गत उपस्थित शहर के 38 नामचीन कवियों ने स्वरचित कविताओं का पाठ किया. जिनमें डॉ रागिनी भूषण, राजेश चरण, नीलिमा पाण्डेय, हरिहर राय चौहान, वीणा कुमारी नंदिनी, प्रदीप कुमार मिश्र, ममता कर्ण, यमुना तिवारी ‘व्यथित’, शिप्रा सैनी मौर्या, विजय नारायण सिंह ‘बेरुका’, कन्हैया लाल अग्रवाल, अनिता निधि, शीतल प्र दुबे, क्षमाश्री दूबे, हरि किशन चावला , जितेश तिवारी, उमा पाण्डेय, शिव नन्दन सिंह, सूरज सिंह राजपूत, अमरनाथ अग्रवाल, कुमार राजेन्द्र गोस्वामी, माधवी उपाध्याय, राजेन्द्र राज, दिव्येन्दु त्रिपाठी, वीणा पाण्डेय ‘भारती’, बलबिन्दर सिंह, भंजदेव देवेन्द्र कुमार ‘व्यथित’, ब्रजेन्द्र नाथ मिश्र, डॉ उदय प्रताप सिंह तथा विमल किशोर विमल प्रमुख रहे. कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान हुआ.