बांसवाड़ा: ठीकरिया स्थित श्रीराम वाटिका में प्रथम सनातनी साहित्य समागम और श्रीराम काव्य महोत्सव में काव्यधारा की शुरुआत आध्यात्मिक गायक वीरेन्द्र सिंह राव ने राग दरबारी में ‘और नहीं कछु काम है भरोसे अपने राम के…‘ भजन से की. उजास परिवार संस्थापक भंवर गर्ग ‘मधुकर‘ ने रामचरित मानस और रामायण संदर्भित श्लोक-चौपाई और दोहों से संचालन किया. आभार प्रदर्शन उजास परिवार की अध्यक्ष मीनाक्षी गर्ग ने किया. इस अवसर पर बड़ा रामद्वारा बांसवाड़ा के प्रमुख संत रामप्रकाश रामस्नेही महाराज ने अपने उद्बोधन में आयोजन की प्रशंसा की और प्रभु श्री राम भक्ति के सूत्रों और जीवन पद्धति को अपनाकर मर्यादाओं का परिपालन करते हुए विश्व कल्याण में भागीदारी का आह्वान किया. मुख्य अतिथि संत रामप्रकाश रामस्नेही महाराज ने सभी रचनाकारों कलाकारों और अतिथियों तथा सहयोगियों को उपरणा पहना कर अभिनन्दन किया तथा शिव कृपा फोटो फ्रेमिंग प्रतिष्ठान के संचालक सुभाष उपाध्याय द्वारा अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर नवनिर्मित मन्दिर पर सृजित अभिराम तस्वीर भेंट की.

श्रीराम काव्य महोत्सव में जीजीटीयू के कुलगीत रचयिता कवि हरीश आचार्यरंगकर्मी गीतकार सतीश आचार्यशिक्षाविद् प्रकाश पण्ड्याअमिता शर्मासारिका भुवन त्रिवेदीगजलकार तारेश दवेसूर्यकरण सोनी ‘सरोज‘, हरीशचन्द्र सिंहगीतकार मयूर पंवारराम पंचाल ‘भारतीय‘, दिव्यांश जोशीहेमन्त पाठक ‘राही‘, प्रांजल जोशीकमलेश कमलनरेन्द्र मदनावतमोहनदास वैष्णवबृजमोहन द्विवेदी ‘तूफान‘, डा संजय आमेटानरेन्द्र नन्दनप्राची पाठकमहेश पंचाल ‘माही‘, सन्देश जैन और भाविक श्रीमाली आदि प्रमुख रचनाकारों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से रामभक्ति का ज्वार उमड़ा दिया. काव्य महोत्सव में सृजनकारों ने देर रात तक अपनी प्रस्तुतियां दीजिसमें गायत्री मंडलसार्थक संस्थानदीपशिखा साहित्य संगमअखिल भारतीय साहित्य परिषदअखिल भारतीय साहित्य परिषदराष्ट्रीय कवि संगममां सरस्वती साहित्य परिषदमानस मंडलनिरंकारी सत्संग मंडलराष्ट्रीय काव्य सुधा परिवारव्हाली वागड़ी नू मानहिंदी साहित्य भारतीकलश साहित्य कला संस्थानदरियाव मंडलसर्व सनातन जागरण मंच आदि संस्थान के पदाधिकारियोंसदस्यों ने भाग लिया. इस अवसर पर गायत्री मंडल के सह सचिव सुभाष भट्टविनोद आर त्रिवेदीहरीश व्यासनरहरिकान्त त्रिवेदीदिनेशचन्द्र शुक्लासुभाष पण्ड्याहीरालाल उपाध्यायजितेन्द्र व्यासमनोज शुक्लाजयप्रकाश व्यासरवि व्यासमहेन्द्र व्यासहर्षित रखराजेन्द्र भट्टभगवतीशंकर ठाकोरडूंगर देवड़ाविष्णुप्रसाद त्रिवेदी आदि गणमान्य नागरिकों ने रामायण पूजन किया. इस अवसर पर कवि श्याम अश्याम और भाषा विशेषज्ञ डा एलडी जोशी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई.