प्रतापगढ़: होली की पूर्व संध्या पर स्थानीय बेलहा स्थित माडल प्राथमिक विद्यालय के परिसर में मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर कवि सम्मेलन आयोजित हुआ. कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख  अमित सिंह पंकज ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया. उन्होंने इस आयोजन को साहित्यसामाजिक एवं राष्ट्रीय चेतना का सशक्त मंच कहा. कवि सम्मलेन में डा नरेंद्र सिंहयोगेश चौहानबिहारी लाल अंबरअंकिता शुक्लापुष्कर सुल्तानपुरीदेशराज सिंह मधूसूदनसंदीप शरारती और आशुतोष ओझा ने जहां होलीशृंगारदेशभक्ति की रचनाएं पढ़ीं वहीं मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर भी मनमोहक छंद पढ़कर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक बनाया.

कवि सम्मेलन का संचालन हास्य कवि राजकुमार अंजाना और ओजकवि लवलेश यदुवंशी ने संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम में अनिल त्रिपाठी महेशज्ञानप्रकाश शुक्ल और लवलेश शुक्ल को सम्मानित भी किया गया. ओजकवि लवलेश ने पढ़ा ‘जो भूखों को खिलाओगे तभी समझो कि होली हैजो रोतों को हंसाओगे तभी समझो कि होली है‘ को जमकर वाहवाही मिली. कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान राम गुलाम सरोज ने किया. इस मौके पर ऊधम सिंहआशुतोष सिंहपप्पू सरोजरामप्रकाश यादवधर्मेंद्र सिंहडा वीरेश सिंहसुनील सिंहरमेश प्रताप सिंहसंजय सिंहबृजेश सिंहउत्तम सिंहअखिलेश यादवआशीष सिंहविवेक सिंहअतुल शुक्लाआरेख यादवअभिनव शुक्लसुनील सिंहप्रीतेंद्र ओझा सहित बड़ी संख्या में श्रोतागण उपस्थित थे.