रांची: समाजसेवी लेखक और राजनेता मृत्युंजय शर्मा की पुस्तक ‘ब्रोकन प्रामिसेज‘ का विमोचन स्थानीय आड्रे हाउस में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंशभाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडीविकास भारती के संस्थापक और पद्मश्री से सम्मानित अशोक भगत और वेस्टलैंड बुक्स की मीनाक्षी ठाकुर के हाथों संपन्न हुआ. इस मौके हरिवंश ने कहा कि मृत्युंजय ने बिहार पर अंग्रेजी में पुस्तक लिखी है. हमारे देश में किसी भी अंग्रेजी मीडिया ने बिहार के हालात पर जो लिखा हैउनका नैरेटिव कुछ और है. विश्व में भी अंग्रेजी मीडिया ने भारत के बारे में जो नैरेटिव चलाया हैवह काफी बायस्ड है. द्वितीय विश्व युद्ध के समय में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री चर्चिल ने लिखा था कि इतिहास को जितना पीछे देख सकते हो देखो और भविष्य बनाने की प्रेरणा वहीं से लो. यह कथन आज बिहार और झारखंड दोनों पर ही लागू होता है. उन्होंने बिहार के सामाजिक और राजनीतिक परिवेश में आयी गिरावट के बारे में विस्तार से बताया.

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि बीते 20 सालों में बिहार और झारखंड में कुछ बदलाव हुए हैं. उन्होंने कहा कि झारखंड में कानून व्यवस्था और आधारभूत संरचना की स्थिति में सुधार आयेगातभी कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है. पुस्तक के लेखक मृत्युंजय शर्मा ने कहा कि 1990 में बिहार में जो हालात थेवह दुनिया की किसी भी त्रासदी से कम नहीं थी. उस दौर में बिहार में 60 नरसंहार हुएजिसमें 600 लोग मारे गये. बिहार में सामाजिक न्याय के बारे में जो बातें कही गयी हैंवह छद्म क्रांति है. पद्मश्री से सम्मानित समाजसेवी  अशोक भगत ने कहा कि यह पुस्तक बिहार की सोशियो पोलिटिकल डायरी है. बिहार ऐसा राज्य रहा हैजहां बहुत से सामाजिक व राजनीतिक प्रयोग होते रहे हैं. यह पुस्तक कई कालखंडों और घटनाचक्र को समेटे हुए है. बिहार के संदर्भ में 1911 से 1990 तक की घटनाओं को समेटा गया है. बिहार के सामाजिक आंदोलनसरकारों का उदय और पतनजेपी आंदोलन आदि का जिक्र है. खासतौर पर यह भी बताया गया है कि बिहार की राजनीति में लालू प्रसाद के उदय के बाद से बिहार कैसे पतन के गर्त में गया.