जमशेदपुर: भोजपुरी साहित्य परिषद की ओर से स्थानीय तुलसी भवन में नगर के वरीय साहित्यकार शीतल प्रसाद दुबे रचित भोजपुरी कथा संग्रह ‘अमर कहां गइल‘ का लोकार्पण सह होली मिलन- वासंती काव्य संध्या का आयोजन हुआ. परिषद प्रवर समिति के सदस्य दिनेश्वर प्रसाद सिंह ‘दिनेश‘ ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की. शिव पूजन सिंह ने भोजपुरी में इस तरह के साहित्यिक आयोजनों पर प्रसन्नता व्यक्त की. प्रधान सचिव डा अजय कुमार ओझा ने संचालन किया. मुख्य अतिथि वरिष्ठ नागरिक समिति के अध्यक्ष शिवपूजन सिंह थे.  स्वागत वक्तव्य डा प्रसेनजित तिवारी ने दिया. कार्यक्रम की शुरुआत वीणा पाण्डेय भारती की सरस्वती वंदना से हुआ. ‘अमर कहां गइल‘ के लोकार्पण के बाद ‘आठवें भोजपुरी नाट्य महोत्सव‘ में परिषद द्वारा प्रस्तुत डा रसिक बिहारी ओझा ‘निर्भीक‘ कृत नाटक ‘लांस नायक खूब सिंह‘ के कलाकारों को सम्मानित किया गया. डा यमुना तिवारी व्यथित ने आभार व्यक्त किया.

कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में होली की शुभकामनाओं के बाद वासंती कविता पाठ का दौर शुरू हुआ. इसमें कुल 48 रचनाकारों ने होली एवं वसंत के अलावा सामयिक रचनाएं पढ़ीं. कविता पाठ करने वालों में ब्रजमोहन राय देहातीशीतल दूबेयमुना तिवारी ‘व्यथित‘, कैलाश नाथ शर्मा ‘ गाजीपुरी‘, हरिहर राय चौहानशैलेन्द्र पाण्डेय ‘शैल‘, विक्रमा सिंह देहदुब्बरडा उदय प्रताप हयातनिवेदिता श्रीवास्तवसोनी सुगंधावीणा पाण्डेय ‘भारती‘, बलविन्दर सिंहविजय नारायण सिंह बेरुकाराजेन्द्र राजसुरेश दत्त पाण्डेयसंगीता मिश्राशकुन्तला शर्माउपासना सिन्हा सविता सिंह मीराममता कर्णसुस्मिता मिश्रानीलिमा पाण्डेयकन्हैया सिंह सदयनीता सागर चौधरीसुदीप्ति जेठी राउतपूनम महानंदपूनम सिंहरीना गुप्तानीलम पेड़ीवालकन्हैया लाल अग्रवालप्रमुख रहेजबकि अशोक पाठक स्नेहीअनुज प्रसादशिव नन्दन सिंहमहेन्द्र कुमार तिवारीसुरेश दत्त पाण्डेयउषा झा शामिल थे.