जमशेदपुर: अखिल भारतीय साहित्य परिषद की झारखंड इकाई एवं सिंहभूम जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन के संयुक्त तत्वावधान में तुलसी भवन के मानस सभागार में एक दिवसीय ‘सर्वभाषा साहित्यकार सम्मान समारोह‘ का आयोजन किया गया. समारोह की अध्यक्षता तुलसी भवन के अध्यक्ष सुभाष चन्द्र मुनका ने की. संचालन प्रदेश महामंत्री डा विजय प्रकाश ने किया. स्वागत वक्तव्य तुलसी भवन के मानद महासचिव डा प्रसेनजित तिवारी ने दिया. उन्होंने भारत रत्न से सम्मानित बाबा साहेब डा भीमराव आंबेडकर के जीवन पर विस्तृत प्रकाश डाला और उन्हें भारत माता का सच्चा सपूतहिन्दू समाज का पथ प्रदर्शक बताया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि भारत सेवाश्रम संघ झारखंड के प्रमुख स्वामी मुक्तात्मानन्द महाराज द्वारा दीप प्रज्वलनदीप मंत्रसरस्वती वंदनासंघ गीतपरिषद गीत तथा स्वागत गीत के साथ हुआ. प्रदेश अध्यक्ष डा अशोक कुमार सिंह ने परिषद परिचयकार्य एवं व्यवहार पर बात रखी और कहा कि अखिल भारतीय साहित्य परिषद संस्कृति के पुनर्जागरण और साहित्य की नवीन रचनाशीलता पथ का पथिक हैजो श्रेष्ठ जीवन को जीवंत बनाने का कार्य कर रहा है. स्वामी मुक्तात्मानन्द महाराज ने अपने उद्बोधन में कहा कि अखिल भारतीय साहित्य परिषद भारतीय भाषाओं का एक देशव्यापी संगठन हैजिसकी स्थापना 1966 में दिल्ली में हुई थी. प्रसिद्ध साहित्यकार जैनेन्द्र कुमार के राष्ट्रीय अध्यक्ष काल में अनेक महानुभावों का सहयोग प्राप्त हुआ एवं सरदार जीत सिंह जीत के कुशल संगठनात्मक क्षमता के कारण इसे व्यापकता प्राप्त हुई .

मुख्य अतिथि ने झारखंड के 19 जिलों के 18 विभिन्न भाषाओं के साहित्य साधकों को साहित्य भूषण सम्मान से सम्मानित किया सम्मानित होने वालों में डा प्रशांत करणविजय कुमार भारतीडोबरो बुड़ीउलीडा पम्पा सेन विश्वासमहेंद्र मोदीडा अशोक कुमार ‘अविचल‘, दिनेश्वर प्रसाद सिंह ‘दिनेश‘, कुमार मनोज अरविन्दडा अजय कुमार ओझाडा प्रदीप प्रभातमंगल सिंह मुण्डाअमन कुमार होलीहरदेव नारायण सिंह,आदित्य कुमार मार्डीडा मनोज कुमार राहीकमल लोचन कोड़ाडा शकुन्तला मिश्रडा चन्द्र किशोर केरकेट्टाडा मित्रेश्वर अग्निमित्रअंजनी शरणडा कुमारी किरण वर्णवालडा राम रंजन सेनउमा शंकर ‘उरेन्दु‘, शैलेन्द्र पाण्डेय शैलसुरेश कुमार विश्वकर्मा प्रमुख रहे. सांगठनिक सम्मान पाने वालों में डा प्रसेनजित तिवारीडा विजय प्रकाशडा राजीव मिश्र ‘राजन‘, रेणु वाला कुमारीगुड़िया कुजुरललित शर्मामनीषा सहाय सुमनविनीत कुमारलव कुमारसुशांत कुमार पाठकअमन कुमार दासइन्द्रजीत यादवचन्दन प्रजापतिदुर्गेश चौधरीनिर्मला पुतुलसपना चन्द्रा प्रमुख रहे .सम्मान समारोह के पश्चात राजेन्द्र सिंह के संचालन में बहुभाषी कवि सम्मेलन हुआ. इसके पूर्व कार्यकारिणी की बैठक में राज्य भर से पधारे प्रतिनिधियों ने भाग लिया. बैठक में सदस्यता अभियानसाहित्यिक यात्रा तथा ‘साहित्य प्रभा‘ पत्रिका के प्रकाशन पर सहमति बनी. कार्यक्रम के अंत में प्रदेश महासचिव डा विजय प्रकाश ने धन्यवाद ज्ञापन किया.