लखनऊ: हर साल गोमती रिवरफ्रंट पार्क में आयोजित होने वाला गोमती पुस्तक महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं. इस बार यह से 17 नवंबर तक आयोजित होगा. गोमती पुस्तक महोत्सव के आयोजक राष्ट्रीय पुस्तक न्यास भारत के अनुसार यह तीसरा संस्करण होगा. पिछले साल यह साहित्यिक महोत्सव से 17 दिसंबर को आयोजित हुआ था और एनबीटी-इंडिया के इस मिशन को लखनऊ और उत्तर प्रदेश के बाहर भी काफी सराहा गया था. इस बार यह और बड़े स्तर पर आयोजित होने जा रहा है. गोमती पुस्तक महोत्सव 2024 में पाठकों के लिए 150 से अधिक बुक स्टाल होंगे, 100 से अधिक साहित्यिकसांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ बालमंच पर बच्चों के लिए म्यूजिकल स्टोरीटेलिंगथियेटरकैलिग्राफीकैरीकेचरपर्सनालिटी डेवलपमेंट वर्कशाप और आपदा प्रबंधनपर्यावरण संरक्षण और साइबर सिक्योरिटी जैसे विषयों पर बाल उन्मुखीकरण के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे.

न्यास के अनुसार देश का हर बच्चा पढ़े और हर हाथ में पुस्तक पहुंचाने के सपने को साकार किया जा सकेइसके लिए ‘पुस्तकें सभी के लिए‘ थीम के साथ गोमती पुस्तक महोत्सव 2024 का आयोजन किया जाएगा. यहां हिंदीअंग्रेजीउर्दूअवधीसंस्कृत और अन्य भारतीय भाषाओं में पुस्तकें होंगीदिव्यांगों के लिए ब्रेल पुस्तकों का अलग से स्टाल होगा. इस बार राष्ट्रीय ई-पुस्तकालय ऐप का स्टाल भी लखनऊ के युवाओं को खूब लुभाएगा. यह ऐसा डिजिटल प्लेटफार्म हैजहां हजारों गैर-शैक्षणिक पुस्तकें नि:शुल्क पढ़ने के लिए उपलब्ध हैं. इसके प्रति जागरूक करने के लिए यहां ओरिएंटशन सत्र भी आयोजित किए जाएंगे. अवध के साहित्यइतिहासपरंपरासंस्कृति को पुस्तकों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिये कैसे समझा जा सकता है और किस तरह साहित्यिक परंपरा को आने वाली पीढ़ी के लिए एक विरासत के रूप में भेंट किया जा सकता हैइसका प्रत्यक्ष प्रमाण गोमती पुस्तक महोत्सव में देखा जा सकेगा.