नई दिल्ली: साहित्य अकादेमी ने वर्ष 2024 के लिए युवा और बाल साहित्य पुरस्कारों की घोषणा की है. इनमें 23 युवा लेखकों को उनकी पुस्तकों और 24 बाल साहित्यकारों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे. हिंदी के लिए युवा पुरस्कार गौरव पांडेय के कविता संग्रह ‘स्मृतियों के बीच घिरी है पृथ्वी‘ को और बाल साहित्य पुरस्कार देवेन्द्र कुमार की पुस्तक ‘इक्यावन बाल कहानियां‘ को प्रदान किया जाएगा. संस्कृत भाषा का युवा पुरस्कार बाद में घोषित किया जाएगा. साहित्य अकादेमी के सचिव डा के श्रीनिवासराव ने के मुताबिक अकादेमी के अध्यक्ष माधव कौशिक की अध्यक्षता में कार्यकारी मंडल ने वर्ष 2024 के लिए युवा और बाल साहित्य पुरस्कारों की घोषणा की. बैठक में 23 युवा लेखकों की पुस्तकों और 24 बाल साहित्यकारों के लिए पुरस्कार अनुमोदित किए गए. इन पुस्तकों को त्रि-सदस्यीय निर्णायक मंडल ने निर्धारित चयन प्रक्रिया का पालन करते हुए पुरस्कार के लिए चुना है. दोनों पुरस्कारों के लिए पुरस्कार स्वरूप एक उत्कीर्ण ताम्रफलक तथा 50 हजार रुपए की सम्मान राशि बाद में आयोजित होने वाले एक विशेष समारोह में प्रदान किए जाएंगे. अंग्रेजी के लिए युवा पुरस्कार के वैशाली की पुस्तक ‘होमलेस ग्रोइंग अप लेसबियन एंड ड़िस्लेक्सिक इन इंड़िया‘, पंजाबी के लिए रणधीर के कविता-संग्रह ‘खत जो लिखणो रह गए‘ तथा उर्दू के लिए जावेद अंबर मिस्बाही के कहानी-संग्रह ‘स्टेपनी‘ को युवा साहित्य पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा.

वहीं अंग्रेजी में बाल साहित्य के लिए नंदिनी सेनगुप्ता की पुस्तक ‘द ब्लू हार्स एंड अदर अमेजिंग एनिमल्स स्टोरीज फ्राम इंड़ियन हिस्ट्री‘, पंजाबी के लिए कुलदीप सिंह दीप के नाटक ‘मैं जलियांवाला बाग बोलदा हां‘ एवं उर्दू के लिए शम्सुल इस्लाम फारूकी के कहानी संग्रह ‘बर्फ का देस अंटार्कटिका‘ को पुरस्कृत किया जाएगा.
युवा पुरस्कार प्राप्त अन्य लेखक-
असमिया- नयनज्योति शर्माजाल कोटा जुई (कहानी-संग्रह).
बांग्ला- सुतपा चक्रवर्तीदेराजे हालुद फुलगताजन्मा (कविता-संग्रह).
गुजराती- रिंकु राठोड़ ‘शर्वरी‘, …तो तमे राजी (कविता-संग्रह).
मराठी- देवीदास सौदागरउसवण (उपन्यास).
नेपाली- सूरज चापागाईंक्यानभासको क्षितिज (कविता-संग्रह).
ओड़िआ- संजय पांडाहु बाइआ (कहानी-संग्रह).
कन्नड- श्रुति बीआरजीरो बैलेंस (कविता-संग्रह).
मलयालम- श्यामकृष्णन आरमीशाक्कल्लन (कहानी-संग्रह).
तमिल- लोकेश रघुरामनविष्णु वंधार (कहानी-संग्रह).
तेलुगु- रमेश कार्तिक नायकधावलो (कहानी-संग्रह).
बोडो- सेल्फ् मेइड राणी बर‘ साइख्लुम (कहानी-संग्रह).
डोगरी- हीना चौधरीइक रंग तेरे रंगें चा (कविता-संग्रह).
कश्मीरी- मो अशरफ़ जियाऐन बदस (समालोचना एवं शोधलेख).
कोंकणी- अद्वैत चंद्रकांत सालगांवकारपेडण्याचा सामारां (निबंध-संग्रह).
मैथिली- रिंकी झा ऋषिकानदी घाटी सभ्यता (कविता-संग्रह).
मणिपुरी- वाइखोम चिंगखेइंगनबाअशिबा तूरेल (कविता-संग्रह).
राजस्थानी- सोनाली सुथारसुध सोधूं जग आंगणै (कविता-संग्रह).
संथाली- अंजन करमाकरजंगबहा (कविता-संग्रह).
सिंधी- गीता प्रदीप रुपाणीपेपर पर्या (लेख-संग्रह).

बाल साहित्य पुरस्कार पाने वाले अन्य लेखक-

संस्कृत- हर्षदेव माधवबुभुक्षित: काक: (कहानी-संग्रह).
असमिया- रंजू हजारिकाबिपोन्ना बिस्मोई खेल (उपन्यास).
बांगाल- दीपन्विता रायमहिदादुर एनटिडोट (उपन्यास).
गुजराती- गिरा पिनाकीन भट्टहसती हवेली (कहानी-संग्रह).
मराठी- भारत सासणेसमशेर आणि भूतबंगला (उपन्यास).
नेपाली- वसन्त थापादेश र फुच्चे (कविता-संग्रह).
ओड़िआ- मानस रंजन सामलगप कलिका (कहानी-संग्रह).
कन्नड- कृष्णमूर्ति बिलिगेरेछूमंत्राय्यना कथेगळु (कहानी-संग्रह).
तमिल- युमा वासुकिथानवियिन पिरान्थनाल (कहानी-संग्रह).
तेलुगु- पी चन्द्रशेखर आजादमाया लोकम् (उपन्यास).
मलयालम- उन्नी अम्मायंबलमअल्गोरिथांगाळुडे नाडु (उपन्यास).
बोडो- भार्जिन जेकभा मोसाहारीबुहुमा बयनिबो (कविता-संग्रह).
डोगरी- बिशन सिंह ‘दर्दी‘, कुक्कडू-कडूं (कविता-संग्रह).
कश्मीरी- मुजफ्फर हुसैन दिलबरसोन् गोब्रेयो (कविता-संग्रह).
कोंकणी- हर्षा सद्गुरू शेटएएक आशिल्लें बायूल (उपन्यास).
मैथिली- नारायणजीअनार (कहानी-संग्रह).
मणिपुरी- क्षेत्रीमायुम सुबदानिमालेम अतिया (उपन्यास).
राजस्थानी- प्रहलाद सिंह ‘झोरड़ा‘, म्हारी ढाणी (कविता-संग्रह).
संथाली- दुगई टुडूमिरु आरंग (कविता-संग्रह).
सिंधी- लाल होटचंदाणी ‘लाचार‘, दोस्तां जी दोस्ती (कहानी-संग्रह).