कैथलः पिछले दिनों कैथल के आरकेएसडी कॉलेज के सभागार में साहित्य सभा, कैथल के स्वर्णजयंती समारोह का आयोजन हुआ. केंद्रीय विश्वविद्यालय हैदराबाद के पूर्व कुलपति डॉ अभय मौर्यलेखिका एवं उपायुक्त पानीपत सुमेधा कटारियाहरियाणा उर्दू साहित्य अकादमी के निदेशक डॉ चन्द्र त्रिखाराणा गन्नौरीडॉ. लालचंद मंगल की उपस्थिति में हरियाणा के 23 साहित्यकारों को सम्मानित किया गया. 

 साहित्य सभा के अध्यक्ष प्रो अमृतलाल मदान और उप प्रधान कमलेश शर्मा के अनुसार सम्मान समारोह में लाला निरंजन दास व सुमित्रा देवी स्मृति साहित्य गौरव सम्मान सिरसा के साहित्यकार डॉ देवगुण को दिया गया. धीरज त्रिखा स्मृति पत्रकारिता सम्मान चंडीगढ़ के पत्रकार अरुण नैथानी और कैथल के नवीन मल्होत्रा कोसाहित्यकारों में गुरुग्राम की डॉ. मुक्ता को दयाल चंद स्मृति साहित्य सम्मानपंचकूला के देश निर्मोही को बाबू राम गुप्ता स्मृति साहित्य सम्मानरोहतक के हरनाम शर्मा को देश राज शर्मा स्मृति साहित्य सम्मानसोनीपत के डॉ. कमलेश शर्मा को माता इकबाल कौर स्मृति साहित्य सम्मानकरनाल के अशोक भाटिया को बृज भूषण भारद्वाज स्मृति साहित्य सम्मानपंचकूला की सरोज कृष्ण को माता राम बाई स्मृति साहित्य सम्मानफरीदाबाद की डॉ. इंदु गुप्ता को डॉ. ओम प्रकाश बंसल स्मृति साहित्य सम्मानरोहतक की आशा खत्री लता को अजमेर मोर स्मृति साहित्य सम्मानटोहाना के नवल सिंह नवल को आईसी अरोड़ा स्मृति साहित्य सम्मानकुरुक्षेत्र के डॉ. जीवन बक्शी को रामचंद झंडई स्मृति सम्मानपंचकूला के चंद्र भार्गव को मीनू सिंघल स्मृति सम्मानकैथल के शमशेर को प्रज्ञा साहित्य मंच सम्मानसेरधा के बलजीत ढुल को राम गोपाल पांडेय स्मृति साहित्य सम्मानपाई के मोहिंदर पाल सारस्वत को जगदीश राम स्मृति सम्मानरोहतक के डॉ. अजय बल्हारा को विजय कृष्ण राठी स्मृति साहित्य सम्मानकैथल के पत्रकार नसीब सैनी को डॉ. दामोदर वशिष्ठ स्मृति पत्रकारिता सम्मानपूंडरी के दिनेश बंसल को स्देवश दीपक स्मृति पुस्तक सम्मानजींद के नरेश चौधरी को डॉ. भगवानदास निर्मोही स्मृति पुस्तक सम्मानक्योड़क के हरिदत्त हबीब को राकेश वत्स स्मृति पुस्तक सम्मान और यमुनानगर के चरण जीत चांदवाल को प्रज्ञा साहित्य मंच पुस्तक सम्मान दिया गया.

 समारोह में साहित्य सभा द्वारा प्रकाशित पुस्तक 'यात्रा शब्दों कीका लोकार्पण किया गया. कार्यक्रम संचालन डॉ प्रद्युम्न भल्ला ने किया. कार्यक्रम में सुमेधा कटारिया ने संस्था के 50 वर्ष पूरा होने पर कार्यकारिणी के सदस्यों को सम्मानित किया. इस अवसर पर बहुभाषाई कवि सम्मेलन में स्थानीय एवं बाहर से आमंत्रित कवियों ने कविता के रंग बिखेरे. इस अवसर पर  साहित्य सभा के सदस्यों अशोक अत्रीकमलेश शर्मारविन्द्र रविईश्वर गर्गतेजिंद्रसरोज जोशी एवं अन्य सभी की रचनात्मक भागीदारी रही. इस कार्यक्रम के दौरान एक पुस्तक प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया था.