साहित्यकार, लेखक, संस्था और कलाकारों को बधाई देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश शासन साहित्य, संस्कृति, सिनेमा, सामाजिक समरसता, सद्भाव आदि बहुआयामी क्षेत्रों में उत्कृष्टता, सृजनात्मकता और बहु उल्लेखनीय योगदान को सम्मानित करने के लिए देश में प्रतिष्ठित है. वर्तमान में संस्कृति विभाग द्वारा बहुआयामी विधाओं के क्षेत्र में 23 राष्ट्रीय और 9 राज्य सम्मान प्रदान किए जाते हैं. भोपाल के डॉ. बिनय राजाराम को वर्ष 2019 और भोपाल के मनोज श्रीवास्तव को वर्ष 2020 के राष्ट्रीय कबीर सम्मान से सम्मान किया जाएगा. इन्हें पुरस्कार स्वरूप 3 लाख रुपए की सम्मान राशि प्रदान की जाएगी. शास्त्रीय संगीत का कालिदास सम्मान नोएडा के पं. अभय नारायण मलिक को वर्ष 2019 और दिल्ली के पं. भजन सोपोरी को वर्ष 2020 के लिए, शास्त्रीय नृत्य का कालिदास सम्मान मुंबई की सुनयना हजारीलाल को वर्ष 2019 और चेन्नई की शांतावी.पी. धनंजयन को 2020 के लिए दिया जाएगा. रूपंकर कलाएं का कालिदास सम्मान दिल्ली के परमजीत सिंह को 2019 और बड़ौदा के ध्रुव मिस्त्री को 2020 के लिए दिया जाएगा. रंगकर्म का कालिदास सम्मान लखनऊ के डॉ अनिल रस्तोगी को वर्ष 2019 और मुंबई के वामन केंद्र को 2020 के लिए दिया जाएगा. सभी को दो लाख रुपए की सम्मान राशि दी जाएगी.

मैथिलीशरण गुप्त सम्मान जबलपुर के डॉ. शिवकुमार तिवारी को 2019 और नई दिल्ली के डॉ सच्चिदानन्द जोशी को वर्ष 2020 के लिए; किशोर कुमार सम्मान मुंबई के गायक अशोक मिश्रा को 2019 और मुंबई के ही गायक अमिताभ भट्टाचार्य को वर्ष 2020 के लिए; लता मंगेशकर सम्मान मुंबई के शैलेन्द्र सिंह को 2019 और मुंबई के आनंदमिलिंद को वर्ष 2020 के लिए; इकबाल सम्मान पटना की ज़किया मसहदी को 2019 और इलाहाबाद के प्रो. अली अहमद फातमी को वर्ष 2020 के लिए; शरद जोशी सम्मान हरदा के कैलाश मंडलेकर को 2019 और भोपाल के विजय मनोहर तिवारी को वर्ष 2020 के लिए; नानाजी देशमुख सम्मान खरगौन की संस्था नर्मदा को वर्ष 2019 और कोरबा की गौमुखी सेवा धाम को वर्ष 2020 के लिए दिया जाएगा. सभी को दो लाख रुपए की सम्मान राशि दी जाएगी. इनके अतिरिक्त कुमार गंधर्व सम्मान दिल्ली की मीता पण्डित को वर्ष 2019 और ठाणे महाराष्ट्र की सुचिस्मितादेबोप्रिया को वर्ष 2020 के लिए दिया जाएगा. इन्हें 1.25 लाख रुपए की सम्मान राशि दी जाएगी. हिंदी साहित्य का शिखर सम्मान ग्वालियर के शैवाल सत्यार्थी को 2019 और भोपाल के हरी जोशी को वर्ष 2020 के लिए; उर्दू साहित्य शिखर सम्मान भोपाल के नईम कौसर को 2019 और भोपाल के ही देवी शरण को वर्ष 2020 के लिए, संस्कृत साहित्य का शिखर सम्मान दतिया के प्रो. रामेश्वर प्रसार गुप्त को 2019 और जबलपुर के प्रो. रासबिहारी द्विवेदी को वर्ष 2020 के लिए, रूपंकर कलाएं का शिखर सम्मान भोपाल के देवीलाल पाटीदार को 2019 और भोपाल/दिल्ली के मनीष पुष्कले को वर्ष 2020 के लिए, नाटक का शिखर सम्मान भोपाल की वैशाली गुप्ता को 2019 और भोपाल के ही के.जी. त्रिवेदी को वर्ष 2020 के लिए, नृत्य का शिखर सम्मान भोपाल के चंद्र माधव बारीक को 2019 और भोपाल की ही अल्पना वाजपेयी को वर्ष 2020 के लिए; संगीत का शिखर सम्मान ग्वालियर के पं. प्रभाकर लक्ष्मण गोहदकर को 2019 और भोपाल के पं. सज्जन लाल ब्रह्मभट्ट को वर्ष 2020 के लिए; जनजातीय एवं लोक कलाएं का शिखर सम्मान भोपाल की अग्नेश केरकेट्टा को 2019 और भोपाल की पूर्णिमा चतुर्वेदी को वर्ष 2020 के लिए; दुर्लभ वाद्य वादन का शिखर सम्मान सागर के बाबूलाल भोला को 2019 और इंदौर की डॉ वर्षा अग्रवाल को वर्ष 2020 के लिए दिया जाएगा. इन सभी को एक लाख रुपए की सम्मान राशि दी जाएगी.