
‘दैनिक जागरण कृति सम्मान’ दैनिक जागरण के अभियान ‘हिंदी हैं हम’ का एक उपक्रम है जिसके अंतर्गत पुस्तक लेखन और पठन-पाठन की संस्कृति के विकास हेतु लेखकों को सम्मानित किया जाएगा। इस सम्मान के अंतर्गत निम्नलिखित पुरस्कार दिए जाएंगे।
हिंदी बेस्टसेलर
इस सम्मान के अंतर्गत उन लेखकों को सम्मानित किया जाएगा जिनकी कृति दैनिक जागरण द्वारा पूरे वर्ष की प्रत्येक तिमाही में प्रकाशित होने वाली बेस्टसेलर सूची में सर्वश्रेष्ठ रही है। इस श्रेणी में कविता, अनुवाद, कथेतर और कथा विधा में सर्वश्रेष्ठ रही किताबों के लेखकों को सम्मानित किया जाएगा। इस सम्मान की पुरस्कार राशि ₹ 50000 है।
उत्तम में सर्वोत्तम
इस सम्मान के अंतर्गत उन लेखकों को सम्मानित किया जाएगा जिनकी कृति दैनिक जागरण द्वारा पूरे वर्ष की प्रत्येक तिमाही में प्रकाशित होने वाली बेस्टसेलर सूची में किसी न किसी स्थान पर रही है और पठनीयता, गुणवत्ता और विषय के आधार पर सर्वोत्तम रही है। इस श्रेणी में कविता, अनुवाद, कथेतर और कथा विधा हेतु एक-एक कृतियों का चयन किया जाएगा। इस सम्मान की पुरस्कार राशि ₹50000 है।
नवांकुर
इस सम्मान के अंतर्गत उन लेखकों को सम्मानित किया जाएगा जिनकी पहली कृति दैनिक जागरण द्वारा पूरे वर्ष के प्रत्येक तिमाही में प्रकाशित होने वाली बेस्टसेलर सूची में किसी न किसी स्थान पर रही है। इस श्रेणी में किसी एक कृति को सम्मानित किया जाएगा. इस सम्मान की पुरस्कार राशि ₹50000 है।
